होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इस 15 देशों पर भारतीय लोग बिना वीजा के कर सकते हैं यात्रा, जानें कौन-कौन से हैं वो देश

इस 15 देशों पर भारतीय लोग बिना वीजा के कर सकते हैं यात्रा, जानें कौन-कौन से हैं वो देश

 

दुनिया में यूं तो बहुत से देश हैं। लेकिन हमें एक देश से किसी दूसरे देश को जाना होता है तो इसके लिए वीजा की जरूरत पढ़ती है। इसके साथ-साथ हमें मोटी रकम को भी खर्च करना होता है। लगभग सभी लोग जानते हैं कि एक देश से किसी दूसरे देश में जाने के लिए पासपोर्ट के साथ साथ वीजा की भी जरूरत होती है। लेकिन वीजा बनवाना आम लोगों के लिए बहुत मुश्किल काम है, क्योंकि इसमें वक्त बहुत ज्यादा लग जाता है। लेकिन आज हम आपको इस लेख में ऐसी जानकारी देने जा रहें जिस सुनकर आपको थोड़ी हैरानी तो जरूर होगी। 

दरअसल, हम आपको ऐसे देशों की लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर भारतीय नागरिक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। यदि आप भी बिना वीजा के दूसरे देश की यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये लेख आपके लिए बहुत ही मजेदार होने वाला है। तो चलिए कोई देर न करते हुए हम आपको उन देशों के नाम बताने जा रहा है और आप बिना वीजा के कितने दिन किस देश में रह सकते हैं इस बात की भी जानकारी देते हैं।

मॉरिशस, नेपाल, फिजी, जमैका, हांगकांग, एक्वाडोर, कंबोडिया, मकाऊ, भूटना, हैती, मालदीव, वानुअतु, जॉर्डन, माइक्रोनेशिया और लाओस आदि।

* मॉरिशस: इस देश में 2 महीने तक बिना वीजा के घूम सकते हैं। 
* नेपाल: भारतीय नागरिक नेपाल की यात्रा बिना वीजा के कर सकते हैं। 
* फिजी: फिजी देश अपने खूबसूरत बीचों के लिए जाना जाता है। इस देश की यात्रा भी भारतीय बिना वीजा के कर सकते हैं। 
* जैमेका: जैमेका देश का खूबसूरत नजारा देखने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती। 
* हांगकांग: यहां पर भारतीय नागरिक बिना वीजा के दो हफ्तों तक ही घूम सकता है। 
* कंबोडिया: भारतीय नागरिक इस देश की यात्रा बिना वीजा के अधिकतम एक महीने के लिए कर सकते हैं। 
* मकाऊ: चीन के आधिकारिक प्रांत मकाऊ में भारतीय नागरिक बिना वीजा के घूम सकते हैं। 
* भूटान: यह देश काफी छोटा है। भारतीय यहां बिना वीजा के यात्रा कर सकते है और यहां का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। 
* हैती: हैती में आप बिना वीजा के 90 दिनों तक घूम सकते हैं। 
* मालदीव: भारतीय नागरिक बिना वीजा के 2 महीने की यात्रा कर सकते हैं। 
* वानुअतु: यहां पर एक महीना ही बिना वीजा के घूमा जा सकता है। वानुअतु में 80 से अधिक आइसलैंड हैं। 
* जॉर्डन: इस देश में घूमने के लिए वहां के ही एयरपोर्ट पर ही वीजा दिया जाता है। 
* माइक्रोनेशिया: 1 महीने बिना वीजा के घूमा जा सकता है। 
* लाओस: इस देश में घूमने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती। 
* एक्वाडोर: एक्वाडोर की यात्रा लगो अमेजन के जंगलों को देखने के लिए करते हैं। हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि यहां पर बिना वीजा के कितने दिन रहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- द कश्मीर फाइल्स फिल्म के बाद एक बार फिर चर्चा में आईं गिरिजा टिक्कू, कहानी सुन कांप जाएगी रूह


संबंधित समाचार