यूक्रेन और रूस के बीच लड़ाई चल रही है। ऐसे में यूक्रेन में फंसे भारतीय अपने देश आने को लेकर बेहद परेशान हैं। इसलिए मोदी सरकार ने यूक्रेन में फंसे नागरिकों वापस लाने के लिए खास प्लान तैयार किया है। विदेश मत्रालय की ओर से कहा गया है कि हेल्पलाइन नंबर्स भी जारी किए गए हैं और वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की जा रही है। इसके अलावा कहा है कि यूक्रेन में मौजूदा स्थिति की वजह से देश की राजधानी नई दिल्ली में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जोकि 24×7 चालू रहेगा। यह कंट्रोल रूम उन सभी फंसे हुए देश के नागरिकों को जानकारी और सहायता प्रदान करेगा जो युद्ध से वापस आना चाहते हैं।
यूक्रेन के कीव में भारतीय दूतावास के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों/छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों को सूचित किया जाता है कि चूंकि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है, इसलिए विशेष उड़ानों का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। जैसे ही इस तरह की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा दूतावास सूचना देगा। ताकि भारतीय नागरिक देश के पश्चिमी भाग में स्थानांतरित हो सकें। कृपया अपने पासपोर्ट और आवश्यक दस्तावेज हर समय अपने साथ रखें। आपको इस संबंध में अपडेट के लिए दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पोस्ट) का पालन करने की सलाह दी जाती है। संदर्भ के लिए दूतावास की हेल्पलाइन का विवरण।
1. +38 0997300483 2, +38 0997300428 3, +38 0933980327 4, +38 0635917881 5, +38 0935046170
यह भी पढ़ें- गुलमर्ग में माइनस 10 डिग्री तापमान में पुश-अप करते हुए सिक्स सिग्मा के जवान