होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IND vs WI: भारत की सीरीज में 2-1 की बढ़त, कब और किस मैदान पर खेले जाएंगे आखिरी 2 मैच? जानें

IND vs WI: भारत की सीरीज में 2-1 की बढ़त, कब और किस मैदान पर खेले जाएंगे आखिरी 2 मैच? जानें

 

 IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज जारी है। अब तक तीन मुकाबले हो चुके हैं और दो बचे हुए हैं। टीम इंडिया ने 2-1 की लीड बना ली है और अब उसकी कोशिश होगी कि अगला मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा किया जाए। वहीं वेस्टइंडीज की टीम वापसी के प्रयास में है। इस बीच आप ये जान लीजिए कि बचे हुए दो मैच कब हैं और ये कहां खेले जाएंगे। 

अब तक खेले गए तीन में से दो मैच टीम इंडिया ने जीते हैं

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच जीतकर सीरीज का आगाज किया था। भारतीय टीम ने कमाल का खेल दिखाते हुए 9 विकेट से जील दर्ज की थी। इसके बाद जब दूसरा मुकाबला हुआ तो वेस्टइंडीज ने पलटवार करते हुए 250 रनों का भी टारगेट बड़ी आसानी से हासिल कर लिया और सीरीज को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। सीरीज का तीसरा मुकाबला फिर भारत ने 14 रन से जीतकर लीड बना ली है। अब उसे सीरीज पर कब्जा करने के लिए एक और मैच में जीत चाहिए। 

सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद और पांचवां बेंगलुरु में खेला जाएगा

इस टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर यानी बुधवार को खेला जाएगा। ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाना है। इसके बाद पांचवां और आखिरी मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी के साथ इस लंबी सीरीज का समापन हो जाएगा। वैसे तो भारत की कोशिश होगी कि बचे हुए दोनों मैच जीत लिए जाएं, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है, उसे कम करके नहीं आंका जा सकता। टीम पलटवार के लिए जानी जाती है। 

वनडे सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है टीम इंडिया

इससे पहले जो तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी, उसे भारत ने 2-1 से जीतने में कामयाबी हासिल की थी, अब उसकी नजर टी20 सीरीज पर है। वैसे तो निकट भविष्य में टी20 का कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं है, लेकिन जीत दर्ज करना ही आखिरी लक्ष्य होगा। भारत की नई और युवा टीम तैयार करने की बात चल रही है, सभी प्लेयर्स को पर्याप्त मौके दिए जा रहे हैं, ताकि वे अपनी उपयोगिता साबित कर सकें। 


संबंधित समाचार