होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पड़ोसी देशों में अघोषित आपातकाल, CM योगी बोले- PM के नेतृत्व में  तेजी से तरक्की कर रहा भारत

पड़ोसी देशों में अघोषित आपातकाल, CM योगी बोले- PM के नेतृत्व में  तेजी से तरक्की कर रहा भारत

 

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दावा किया कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की वजह से पड़ोसी देशों में अघोषित आपातकाल जैसे हालात होने के बीच भारत विकास के पथ पर लगातार कदम बढ़ा रहा दुनिया का एकमात्र देश है। मुख्यमंत्री ने डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 665 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में यह बातें कहीं। 

 भारत अकेला आगे बढ़ रहा

मुख्यमंत्री ने अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपजे हालात का जिक्र करते हुए कहा कि युद्ध की वजह से अस्थिरता का माहौल है, दुनिया संकट में है और उथल-पुथल चल रही है। अनेक देशों में आपातकाल लागू हो गया है और लोगों में संशय का माहौल बना हुआ है. तमाम देशों ने अपने यहां लोगों की सेवा में कटौती शुरू कर दी है और कार्य के घंटे तथा वेतन को कम करना शुरू कर दिया है क्योंकि उनकी अर्थव्यवस्था जवाब दे रही है। 

उन्होंने कहा कि भारत के अगल-बगल के देशों में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमा, श्रीलंका, थाईलैंड और इंडोनेशिया सबकी हालत खराब है और अघोषित आपातकाल जैसी स्थितियां हैं, लेकिन इन सब में बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके भारत दुनिया का एकमात्र देश है जो लगातार अपनी यात्रा की ओर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है क्योंकि भारत के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे दूरदर्शी नेता हैं। 

 अमेरिका में भी पेट्रोलियम महंगा

आदित्यनाथ ने कहा कि खाड़ी के देशों पर कम निर्भरता वाले अमेरिका जैसे देश में भी पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जहां दुनिया में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री ने आपूर्ति को बेहतर बनाने के साथ पेट्रोलियम उत्पादों के दाम को नियंत्रित करने के लिए कर को कम करके देश की 145 करोड़ जनता को राहत दी है। उन्होंने कहा कि यह अकेले भारत में ही हुआ है, दुनिया में और कहीं नहीं हुआ और इसका लाभ केवल भाजपा और एक वर्ग विशेष नहीं बल्कि पूरा देश ले रहा है। 

 सिलेंडर में चार किलो गैस वाली अफवाह बचकानी हरकत

सीएम ने विरोधी दलों पर अफवाह फैलाने के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है तो उन्हें रोकने के लिए निम्न स्तरीय प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई बोलता है कि 14 किलो के गैस सिलेंडर में केवल चार किलो गैस मिल रही है, ये बचकानी हरकतें हैं। कोई झूठी अफवाह फैला रहा है कि देश में लॉकडाउन लग जाएगा और ये अफवाहबाज देश का नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने गैस एजेंसियों में लग रही कतारों का जिक्र करते हुए कहा कि 25 दिन चलने वाले रसोई गैस के सिलेंडर के लिए लोग सातवें दिन लाइन क्यों लगा रहे हैं और गाड़ी की टंकी भरी है जो अगले चार दिन चल सकती है तो हम पेट्रोल निकालकर फिर से लाइन में क्यों खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। 


संबंधित समाचार