होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IND vs PAK U19 विश्वकप मुकाबला, पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

IND vs PAK U19 विश्वकप मुकाबला, पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

 

IND vs PAK U19: आज भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 विश्वकप का कड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में जीत के साथ आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली भारतीय टीम  चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। 

पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला 

पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। यह मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला है। हार उन्हें सेमीफाइनल के दौड़ से बाहर कर देगी। वहीं, भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा कि वह टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते। इस वजह से टॉस का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। बता दें की आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला सुपर सिक्स मुकाबला सिर्फ एक पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता नहीं, बल्कि सेमीफाइनल का आखिरी टिकट तय करने वाला मैच बन गया है। जिम्बाब्वे में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में अब तक ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं, जबकि चौथे स्थान के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी टक्कर है।

Under-19 IND vs PAK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

पाकिस्तान: हम्जा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसान, अली हसन बलोच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सैयाम, अली रजा।


संबंधित समाचार