होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

 IND vs PAK महामुकाबले से पहले ऐसे कर रहे हैं खास तैयारी, Babar Azam ने किया खुलासा

 IND vs PAK महामुकाबले से पहले ऐसे कर रहे हैं खास तैयारी, Babar Azam ने किया खुलासा

 

IND vs PAK T20 World Cup: बाबर आजम ने कहा कि 15 फरवरी को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच में वह खुद को शांत और रिलैक्स रखने की कोशिश करेंगे, उन्होंने नए खिलाड़ियों को भी यही बताया है। बाबर ने कहा कि वह टीम इंडिया के खिलाफ कई मैच खेल चुके हैं, इसलिए उन्हें इस मैच के प्रेशर के बारे में भी ज्यादा पता है। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ये 27वां मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। 

बाबर आजम ने कहा कि इस मैच पर न सिर्फ भारत और पाकिस्तान बल्कि पूरी दुनिया की नजर रहेगी, इसी वजह से ये अलग लेवल पर चला जाता है। इएसपीएनक्रिकइन्फो ने बाबर का वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा, "देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच हमेशा से ही हाई इन्टेन्सिटी वाला होता है। सारी दुनिया, सभी फैंस, दोनों देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इस मैच में शामिल होती है। फिर ये एक अलग ही लेवल पर चला जाता है। "

बाहर की बातें नहीं सुनेंगे- बाबर आजम

बाबर ने आगे कहा, "मैं कई मैचों (भारत बनाम पाकिस्तान) का हिस्सा रहा हूं, तो हमने भी सीखा है कि जितना अपने आप को शांत रखेंगे, रिलैक्स रखेंगे, बाहर की बातों को नहीं सुनेंगे, जितना अपने आप को स्ट्रैट फॉरवर्ड रखेंगे, उतना ज्यादा अच्छा है। हमने जो अनुभव लिया है, हम वो अपने युवाओं से बात करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हां, उत्सुकता होती है, लेकिन इसमें आप जितना अपने आप को शांत रखोगे, टेंशन फ्री रखोगे तो उतना ही अच्छा होगा आपके लिए।"

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान 16 बार आमने सामने हुई है, जिनमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। पाकिस्तान सिर्फ 3 बार भारत को हरा सका है जबकि 13 बार भारत जीता है। पिछले साल एशिया कप के दौरान दोनों के बीच 3 मैच हुए थे, फाइनल समेत तीनों मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया था।


संबंधित समाचार