होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नामीबिया बनाम भारत का मुकाबला आज, टीम इंडिया में बड़े बदलाव !, प्लेइंग इलेवन को लेकर सस्पेंस

नामीबिया बनाम भारत का मुकाबला आज, टीम इंडिया में बड़े बदलाव !, प्लेइंग इलेवन को लेकर सस्पेंस

 

Ind Vs Namibia: टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ शुरुआत करने के बाद अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला नामीबिया से है। पहले मैच में अमेरिका को हराने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी है, लेकिन दूसरे मैच से पहले प्लेइंग इलेवन को लेकर कुछ उलझनें सामने आई है। फिटनेस से जुड़े सवालों के कारण टीम मैनेजमेंट को आखिरी समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। 

ओपनर अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट नहीं बताए जा रहे

युवा ओपनर अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट नहीं बताए जा रहे हैं। टीम के सपोर्ट स्टाफ उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और मैच से पहले ही उनके खेलने या न खेलने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगर अभिषेक उपलब्ध नहीं होते, तो संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। सैमसन बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग का विकल्प भी देते हैं, जिससे टीम संयोजन संतुलित रह सकता है। 

ईशान किशन पर सस्पेंस 

नेट अभ्यास के दौरान ईशान किशन के पैर पर एक तेज गेंद लग गई थी। गेंदबाजी कर रहे थे जसप्रीत बुमराह. चोट लगने के बाद ईशान कुछ देर तक असहज दिखे और फिजियो को मैदान पर आना पड़ा। हालांकि बाद में वह दोबारा अभ्यास करते नजर आए, लेकिन उनकी मैच फिटनेस को लेकर पूरी तरह स्पष्टता नहीं है. अगर ईशान भी बाहर रहते हैं, तो ओपनिंग जोड़ी में बदलाव तय माना जा रहा है। 

बुमराह को मिल सकता है आराम

एक और चर्चा जसप्रीत बुमराह को लेकर है. माना जा रहा है कि टीम उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दे सकती है।  पिछले मैच में मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की थी, जिससे टीम के पास विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में बुमराह को अगले बड़े मुकाबले से पहले तरोताजा रखने की रणनीति अपनाई जा सकती है। 


संबंधित समाचार