होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

गुरुग्राम टोल प्लाजा पर महिलाकर्मी को जड़ा थप्पड़, CCTV में कैद हुई घटना

गुरुग्राम टोल प्लाजा पर महिलाकर्मी को जड़ा थप्पड़, CCTV में कैद हुई घटना

 

गुरुग्राम में ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। टोल प्लाजा पर मारपीट के वीडियो तो खूब देखे होंगे, लेकिन इस बार एक चालक ने पैसे मांगने पर महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ की और कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। ये हादसा CCTV फुटेज में कैद हो गया।

 

 

ये हादसा गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा पर हुआ। काले रंग की एसयूवी कार रुकी और कार में से शख्स उतरा और टोल बूथ की तरफ गया। जिसके बाद शख्स ने महिला के हाथ को पकड़ा और थप्पड़ जड़ दिया। महिला कैबिन के अंदर बैठी थी।

वहीं दूसरा शख्स आकर आदमी को दूर ले गया। महिला ने चेहरे को पकड़ लिया। कुछ सेकंड के बाद ही महिला की नाक से खून बहने लगा। ANI की खबर के मुताबिक, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और फरार चालक को ढूंढा जा रहा है। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि शख्स ने महिला पर हमला क्यों किया।

लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स ने टोल टैक्स देने से मना कर दिया था और मारपीट कर, फरार हो गए। हरियाणा में ऐसी पहली घटना नहीं है। पिछले महीने गुड़गांव में ही पैसे मांगने पर कार चालक भाग निकला था। सोशल मीडिया पर वो वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।


संबंधित समाचार