होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

DGP की मौजूदगी में INC नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने नशे को लेकर दिया ये विवादित बयान

DGP की मौजूदगी में INC नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने नशे को लेकर दिया ये विवादित बयान

 

पंजाब में नशे को लेकर विवादित बयान देकर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। सबको चौंकाते हुए सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार को प्रदेश में अफीम को कानूनी मान्यता दे देनी चाहिए। हैरानी की बात यह है कि सिद्धू ने पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा की मौजूदगी में यह बयान दिया।

 

सिद्धू ने कहा, 'धर्मवीर सिंह बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं, मैं उनका समर्थन करता हूं। मेरे चाचा भी अफीम को दवा के तौर पर इस्तेमाल करते थे और उन्होंने लंबी जिंदगी जी।' बता दें कि पाटियाला से आम आदमी पार्टी के सांसद धर्मवीर सिंह इन दिनों अफीम को कानूनी मान्यता देने के लिए मुहिम छेड़े हुए हैं।

 

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की प्राथमिकता प्रदेश को नशा मुक्त करना है। सीएम की ओर से पड़ोसी राज्यों हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से भी अनुरोध किया है कि पंजाब की नशे के खिलाफ इस लड़ाई में मदद करें। नशे के आदी लोगों के लिए फ्री इलाज दिया जा रहा है।


संबंधित समाचार