होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

1 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

 

1854 - भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।
1919- हन्टर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा 1 अक्टूबर, 1919 ई. को की गई थी।
1949- चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई।
1949 - जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक आफ़ चाइना) की घोषणा।
1953- आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।
1960 - नाइज़ीरिया यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।
1967 - भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
1978 - लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढा कर 18 और लड़कों का 18 से बढा कर 21 वर्ष किया गया।
1996 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।
1998 - श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उगवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मृत्यु।
2000 - सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न।
2002 - एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
2003 - नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।
2004 - इज़रायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।
2005 - इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु।
2006 - इज़रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।
2007 - जापान ने उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ प्रतिबन्धों को अगले छ: महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।
2008- आतंकवादियों ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम ब्लास्ट किया।
2015- ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत।
2001 - मनीष नरवाल - भारत के पैरा निशानेबाज़ हैं।
1995 - गुरदीप सिंह - भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं।
1964 - तापिर गाओ - अरुणाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं।
1961 - डॉ. सुकमा आचार्य- रोहतक जिले के रुड़की गांव के 'विश्ववारा कन्या गुरुकुल' की प्राचार्या हैं।
1842 - एस. सुब्रह्मण्य अय्यर- स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता
1847 - एनी बेसेंट - प्रख्यात समाजसेवी, लेखिका और स्वतंत्रता सेनानी
1895 - लियाक़त अली ख़ाँ - पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री
1901- प्रताप सिंह कैरों- स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री
1904 - ए. के. गोपालन - केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी
1919 - मजरूह सुल्तानपुरी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार
1924 - जिमी कार्टर - अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति
1927 - शिवाजी गणेशन - प्रसिद्ध तमिल अभिनेता
1928 - सूरज भान - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता
1930 - जे. एच. पटेल - जनता दल के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के 15वें मुख्यमंत्री रहे।
1938 - माइकल फ़रेरा - भारत के महान् बिलियर्ड्स खिलाड़ी
1952 - शारदा सिन्हा - भारतीय राज्य बिहार की लोकप्रिय गायिका हैं।
1951 - जी.एम.सी. बालायोगी - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष