1996 - सैटेनिक वर्सेज के लेखक सलमान रुश्दी के ख़िलाफ़ फ़तवा को ईरान ने वापस लिया।
1999 - इंफोसिस कंपनी पहली भारतीय कंपनी है जो नशदाक (NASDAQ) अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज की सूची में आई।
2001 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान का एशिया के चार देशों की यात्रा पाकिस्तान से प्रारम्भ, अन्नान कश्मीर पर भारत के रुख़ से सहमत, बौद्ध प्रतिमाओं के ध्वंस के संबंध में तालिबान ने अन्नान का अनुरोध ठुकराया।
2004 - स्पेन में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 मरे, 1200 घायल।
2006 - यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाले क़ानून को बहुमत से पारित किया।
2008 -
मेघालय में 8वीं विधान सभा के 57 सदस्यों ने शपथ ली। उत्तर प्रदेश के दोनों सदनों में विनियोग विधेयक ध्वनि मत से पारित हुआ।
पाकिस्तान के लाहौर में दो आत्मघाती विस्फोटों में 26 लोग मारे गये। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर ने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भरी।
2011- भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों ने उड़ीसा के समुद्र तट पर 350 किलोमीटर दूर तक मार करने वाली धनुष और पृथ्वी मिसाइलों का सफल परीक्षण किया।