होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

26 मार्च का इतिहास 

26 मार्च का इतिहास 

 

Todays History:1974 - लाता गाँव, हेन्वाल घाटी, गढ़वाल हिमालय में गौरा देवी के नेतृत्व में 27 महिलाओं के एक समूह ने पेड़ों को बचाने के लिए पेड़ों के आसपास घेरा बना लिया और उन्हें अपने इस प्रयास से भारत में चिपको आंदोलन को आरंभ किया।

1995 - 15 सदस्यीय यूरोपीय यूनियन के सात देशों के बीच आंतरिक सीमा नियंत्रण समाप्त।

1998 - चीन ने अमेरिकी इरीडियम नेटवर्क के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।

1999 - द. अफ़्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने देश की प्रथम प्रजातांत्रिक संसद के विघटन की घोषणा की।

2001 - केन्या में छात्रावास में आठ लगने से 58 छात्र मरे।

2003 - पाकिस्तान ने 200 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली परमाणु प्रक्षेपास्त्र 'अब्दाली' का परीक्षण किया।

2006 - मेलबर्न में 18वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।

2008 -भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कोष में 2.90 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को गिरफ़्तार किया गया। टाटा मोटर्स ने अमेरिकी कंपनी 'जगुआर' व 'लैंड रोवर' का अधिग्रहण किया।

युसुफ़ रजा गिलानी ने पाकिस्तान के 25वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। भारत व पाकिस्तान ने एक-दूसरे के युद्ध बन्दियों को रिहा करने के लिए विदेश मंत्रालय स्तर पर बातचीत शुरू की।