होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब कानूनी सेवाएं अथारिटी का अहम फैसला, गांव लक्खनपाल को लिया गोद

पंजाब कानूनी सेवाएं अथारिटी का अहम फैसला, गांव लक्खनपाल को लिया गोद

 

पंजाब कानूनी सेवाएं अथारिटी ने एक अहम फैसला लिया है। चंडीगढ़ का गांव लक्खनपाल अब कानूनी सेवाएं अथारिटी ने गोद ले लिया है। शुक्रवार को हुए गांव परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान जिला सेशन जज जितेंद्र पाल व सिविल जज राणा कंवरदीप कौर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।

 

कार्यक्रम के दौरान जज राणा कंवरदीप कौर ने कहा कि पंजाब कानूनी सेवाएं अथारिटी चंडीगढ़ द्वारा गांव लक्खनपाल को गोद लिया गया है। इसके चलते गांव को नशामुक्ति और प्रत्येक बच्चे के बढ़िया पालन पोषण के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा और साथ ही समाज में फैली बुराइयों को खत्म करने के लिए सहयोग भी मांगा जाएगा। वहीं गांव की सरपंच कृष्णा देवी ने दोनों जजों के सामने गांव में मूलभूत सुविधाएं न होने की बात कही। इसमें गांव के अंदर बढ़िया स्कूल, धर्मशाला, खेल का मैदान, आंगनबाड़ी सेंटर की इमारत, डिस्पेंसरी, पशु अस्पताल, शमशानघाट आदि न होने की बात कही। इस पर जिले सेशन जज जितेंद्र पाल ने कहा कि गांव वासियों की इस समस्या को सचिव पंजाब कानून सेवाएं अथारिटी के समक्ष गंभीरता से उठाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में गांव वासियों ने दोनो न्याधीशों को गुलदस्ता भेंट करके उनका सम्मान किया।


संबंधित समाचार