होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिसार कोर्ट का अहम फैसला, संत रामपाल हत्या के मामले में दोषी करार

हिसार कोर्ट का अहम फैसला, संत रामपाल हत्या के मामले में दोषी करार

 

आज न्यायाधीश डी. आर. चालिया ने सतलोक आश्रम प्रकरण में विवादित संत रामपाल के मामले की सुनवाई की। हिसार कोर्ट ने संत रामपाल को हत्या के दोनों मामले में दोषी ठहरा दिया है। फैसले के बाद रामपाल के समर्थकों द्वारा उपद्रव होने की आशंका के चलते जेल के अंदर विडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए रामपाल की पेशी हुई। अदालत सजा का ऐलान 16 या 17 अक्‍टूबर को करेगी। अदालत ने दोनों मामलों में रामपाल सहित 29 लोगों को दोषी ठहराया है। दोषी करार दिए गए आरोपितों में तीन महिलाएं भी हैं।

 

मामला 2014 का है जब रामपाल के आश्रम में भड़की हिंसा में 7 लोगों की मौत हुई थी जिसमें 5 महिलाएं और 1 बच्चा भी शामिल था।

 

वहीं रामपाल के वकील एडवोकेट एपी सिंह ने पुलिस पर खुद को सेंट्रल जेल के अंदर बने विशेष अदालत में जाने से रोकने का आरोप लगाया। उन्‍होंने जेल अधिकारियों को बुलाने की मांग की और धमकी दी कि यदि जेल के अंदर नहीं जाने दिया गया तो धरना देंगे।


संबंधित समाचार