होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा सरकार का अहम फैसला, अब जनता खुद चुनेगी अपना मेयर

हरियाणा सरकार का अहम फैसला, अब जनता खुद चुनेगी अपना मेयर

 

सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में एक अहम निर्णय लिया गया है, जिसके तहत हरियाणा में नगर निगम के मेयर को अब चुनाव पार्षद नहीं, बल्कि खुद आम लोग चुनेंगे। यमुनानगर, पानीपत, करनाल, रोहतक और हिसार के चुनाव अक्टूबर में प्रस्तावित हैं। यहां के लोग अब वोट डालकर खुद मेयर चुन सकेंगे।

 

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम में मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से कराने की सरकार से सिफारिश की थी। इस पर अब हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 में संशोधन को मंजूरी दी गई है। प्रदेश में वर्तमान में 10 नगर निगम हैं। बता दें मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, यूपी, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी मेयर सीधे मतदाता चुनते हैं।

 

मामले में पूर्व चुनाव आयुक्त राजेश शर्मा ने बताया कि इस फैसले से मेयर की ताकत बढ़ेगी और पार्षदों की कम होगी। मेयर अब विधायक और सांसद की तरह जनता के चुने हुए प्रतिनिधि होंगे। इनके खिलाफ पार्षद अविश्वास प्रस्ताव नहीं ला पाएंगे। मेयर चुनने के समय पैसे के लेन-देन की जो संभावनाएं रहती थी वो अब नहीं रहेंगी।

 

 


संबंधित समाचार