होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Ileana D'Cruz ने बेबी बॉय की पहली तस्वीर शेयर कर नाम का किया खुलासा

Ileana D'Cruz ने बेबी बॉय की पहली तस्वीर शेयर कर नाम का किया खुलासा

 

Ileana D'Cruz shared pictures if her baby boy: बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) ने हाल ही में बेबी बॉय को जन्म दिया। सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बच्चे के आगमन की खुशखबरी से ऐक्ट्रेस ने बवाल मचा दिया। ऐक्ट्रेस लगातार फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की झलकियां साझा कर रही थीं, अब उनके मदरहुड को अपनाने की अच्छी खबर ने इंटरनेट को ब्रेक कर दिया है। इलियाना इस समय अपने लाइफ के बेस्ट फेज में हैं ,क्योंकि वह अपने बेटे की मां बन गई हैं और उन्होंने उसकी पहली तस्वीर के साथ उसके नाम का भी खुलासा किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official)

इलियाना डिक्रूज ने बेटे को दिया जन्म
आपको बता दें कि बीते दिन यानी 5 अगस्त 2023 को इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टा हैंडल पर बच्चे के आगमन की घोषणा की। नई मां ने अपने बेटे की पहली तस्वीर साझा की और उसके चेहरे का भी खुलासा किया। मोनोक्रोम तस्वीर में बच्चे को शांति से सोते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर के ऊपर इलियाना ने एक नोट लिखा और खुलासा किया कि उनके बच्चे का जन्म 1 अगस्त 2023 को हुआ था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official)

इलियाना डिक्रूज ने अपने बेटे के यूनिक नाम का किया खुलासा
इलियाना ने अपने बेटे के अनोखे नाम का भी खुलासा किया और बताया कि उन्होंने उसका नाम 'Koa Phoenix Dolan' रखा है। दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा करते हुए इलियाना ने एक खूबसूरत नोट भी लिखा और खुलासा किया कि उनका दिल बहुत ज्यादा भरा हुआ है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "शब्दों में यह नहीं बताया जा सकता कि हम अपने प्यारे बेटे का दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं। दिल बहुत भरा हुआ है।

  

वहीं इस खुशी के मौके पर सुनिल शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी, मलाइका अरोरा, वरुण धवन समेत कई एक्टर और ऐक्ट्रेसेज ने उन्हें इंस्टाग्राम पर कमेंट और स्टोरी में बधाई दी।  


संबंधित समाचार