होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मथुरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़,रात दो बजे होंगे ठाकुरजी के दर्शन, ऐसे करें पूजा

मथुरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़,रात दो बजे होंगे ठाकुरजी के दर्शन, ऐसे करें पूजा

 

Janmashtami: कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्मस्थान पर पहुंच चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज पावन जन्माष्टमी का शुभ आयोजन है। मैं इस अवसर पर देश और दुनिया के अंदर जहां कहीं भी सनातन धर्मावलंबी निवास करते हैं और हमारे कान्हा के प्रति श्रद्धा का भाव रखते हैं उन सबको मैं आज के पावन तिथि की बधाई देता हूं...हमारी सरकार ने तय किया कि हम लोग मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव, गोवर्धन और राधा कुंड को तीर्थ के रूप में उसकी पौराणिक मान्यता को फिर से बहाल करेंगे।"

शुभ अवसर पर रात 12 बजे मंगला आरती होगी

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक साल में 1 बार जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती की जाती है, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं। इस दौरान न केवल आरती बल्कि कान्हा जी का महाभिषेक भी की जाता है, जो बेहद शुभ होता है। इस बार 16 अगस्त 2025 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर रात 12 बजे मंगला आरती होगी।

जन्मभूमि पहुंचकर कान्हा का आशीर्वाद लिया 

शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर से श्रद्धालु अपने कृष्ण कन्हैया के दर्शन को पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जन्मभूमि पहुंचकर कान्हा का आशीर्वाद लिया और लोगों को जन्माष्टमी की बधाई दी साथ ही मथुरा और सनातन के विकास का संकल्प दोहराया। भीषण गर्मी के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगी।तपती धूप में लोग कन्हैया के दर्शन के लिए जन्मभूमि में जुटे रहे कोई गुजरात कोई हिमाचल तो कोई मध्य प्रदेश से कन्हैया के दर्शन के लिए पहुंचा।


संबंधित समाचार