होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में होगा आवासीय सुविधाओं का विस्तार, प्रदेश सरकार करेगी 7,578 फ्लैटों का आवंटन

हरियाणा में होगा आवासीय सुविधाओं का विस्तार, प्रदेश सरकार करेगी 7,578 फ्लैटों का आवंटन

 

हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति के पास अपना घर हो और इसी लक्ष्य को सफल करने के लिए प्रदेश सरकार के हरियाणा हाउसिंग बोर्ड ने राज्य में 21 संपदाओं में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और बी.पी.एल. (गरीबी रेखा) के परिवारों के लिए 7,578 फ्लैटों को आवंटित करने का फैसला लिया है। बता दें हरियाणा हाउसिंग बोर्ड द्वारा ये आवंटन 27 जून को शुरू होकर 26 जुलाई तक जारी रहेगा।

 

हरियाणा आवास बोर्ड के अध्यक्ष जवाहर यादव ने कहा कि राज्य में किफायती आवास की भारी मांग है जिसके लिए बोर्ड ने इन फ्लैटों को आवंटित करने का निर्णय लिया है। इन तीन मंजिला फ्लैटों या आवासीय इकाइयों का आवंटन कई जिलों में किया जाएगा। इन फ्लैटों की दरें साइट और स्थान के आधार पर 4.5 लाख रुपए से 7 लाख रुपए के बीच होगी।

 

साथ ही यादव ने कहा कि धारूहेड़ा में 127, सिरसा में 314, कुरुक्षेत्र में 656, पानीपत में 543, करनाल में 840, रेवाड़ी में 195, सोनीपत में 1040, रोहतक में 933, झज्जर में 58, हिसार में 649, कैथल में 570, रतिया में 86, पिंजौर में 184, घरौंडा में 40, यमुनानगर में 201, फतेहाबाद में 356, बहादुरगढ़ में 191, पलवल में 70, अम्बाला में 65, टोहाना में 337 और नारवाना में 123 इकाइयां है। प्रदेश में इस आवंटन के जरिए हरियाणा में आवासीय सुविधाओं का विस्तार होगा।


संबंधित समाचार