होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Nuh में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 6 सफाई कर्मचारियों की मौत

Nuh में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 6 सफाई कर्मचारियों की मौत

 

Delhi-Mumbai Expressway: हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह भीषण हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई करने में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इस  हादसे में 6 सफाई कर्मियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 5 कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। 

कैसे हुआ हादसा ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा आज सुबह करीब 10 बजे फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिम बास गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे पर करीब 11 कर्मचारी सफाई कर रहे थे। उस दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने कर्मचारियों को कुचल दिया। इस हादसे में  6 सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद ली

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया गया। मोके पर एंबुलेंस, रोड सुरक्षा एजेंसी के वाहन और पुलिस टीमें पहुंचीं। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया गया है। 

6 महिला कर्मियों की मौत 

पुलिस का कहना है कि 11 कर्मचारियों में 10 महिलाएं और एक पुरुष था। जिनमें से 6 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। कर्मियों की मौत से घटनास्थल पर मौजूद लोग स्तब्ध है। लोग मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- 26 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएं


संबंधित समाचार