होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में राहुल गांधी की मेगा ट्रैक्टर रैली को लेकर अनिल विज का बड़ा बयान, कही ये बात

हरियाणा में राहुल गांधी की मेगा ट्रैक्टर रैली को लेकर अनिल विज का बड़ा बयान, कही ये बात

 

कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज पंजाब के मोगा में ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व करने वाले हैं। इस मेगा रैली का समापन हरियाणा में किया जाएगा। हरियाणा में रैली के समापन पर राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने अपना बयान देते हुए कहा कि वह राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली को प्रदेश में घुसने की इजाजत नहीं देंगे। दरअसल, राहुल कुरुक्षेत्र में रुकना चाहते हैं। इस रैली में हजारों की संख्या में किसानों के शामिल होने की संभावना है।

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के उस बयान कि हरियाणा में जंगलराज है क्या, का जवाब देते हुए विज ने कहा कि हरियाणा में जंगलराज नहीं बल्कि सही मायनों में राज है। राहुल खुद आना चाहते है तो हजार बार हरियाणा में आए इस पर कोई एतराज नहीं। यदि वे पंजाब से जुलूस लेकर हरियाणा में दाखिल होना चाहते हैं और हरियाणा का माहौल खराब करना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जाएगा। 

हरियाणा के गृहमंत्री ने कहा कि कोरोना काल चल रहा है और डिजास्टर एक्ट लागू है। 100 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। इससे पहले दो बार हरियाणा में दाखिल होने की कोशिश हो चुकी है और उन्हें हरियाणा में घुसने नहीं दिया गया। अनिल विज ने आगे कहा कि कानून सभी के लिए एक है। ऐसा नहीं है कि आम आदमी के लिए कानून अलग है और राहुल गांधी के लिए अलग। इसलिए राहुल गांधी को पंजाब से जुलूस लेकर हरियाणा में नहीं घुसने दिया जाएगा।

बता दें कि राहुल गांधी हाल में ही लागू हुए इन कानून के खिलाफ 3 से 5 अक्टूबर तक पंजाब में चलने वाली मेगा ट्रैक्टर रैलियों का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस आज से पंजाब के मोगा जिले से 'खेती बचाओ' अभियान शुरू करने जा रही है।

यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर CM मनोहर लाल ने हरियाणा में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की


संबंधित समाचार