होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

9 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

9 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1173: इटली में बनी पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ।
1683 : एक आदेश के जरिए ब्रिटिश राजशाही ने ईस्ट इंडिया कंपनी को एशिया में युद्ध अथवा शांति की घोषणा का अधिकार दिया।
1788 : गुलाम कादिर ने दिल्ली के सुलतान शाह आलम द्वितीय की आंख में अपना खंजर घोंपकर उसे अंधा कर दिया। 
1831 : अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
1892 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
1925 : क्रांतिकारियों ने काकोरी में एक ट्रेन लूट ली। क्रांतिकारियों का मकसद ट्रेन से सरकारी खजाना लूटकर उन पैसों से हथियार खरीदना था।
1942 : महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया।
1945 : अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया।
1970 : देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और गुमनाम नायक त्रिलोकीनाथ चक्रवर्ती का निधन। उन्होंने अपने जीवन के 30 वर्ष जेल में गुजारे। वह संभवत: सबसे लंबे समय तक जेल में रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे।
1971 : भारत-रूस मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।
1975: भारतीय अभिनेता महेश बाबू का जन्मदिन।
1999 : रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2005 : नासा का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।

यह भी पढ़ें- 8 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं