1592: मुगल शासक शाहजहां का लाहौर (अब पाकिस्तान) में जन्म।
1659: खाजवाह की लड़ाई में औरंगजेगब ने शाह शुजा को हराया।
1671: छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।
1890: अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का निधन।
1900: आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जॉन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया।
1934: भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्म।
1941: क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी का भोपाल में जन्म।
1955: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जन्म।
1957: केंद्रीय ब्रिकी कर अधिनियम प्रभाव में आया।
1970: चीन के यून्नान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत।
1993: करीब 85,000 टन कच्चा तेल ले जा रहा एक तेल टैंकर शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
1999: विक्टर जॉय वे पेरू के प्रधानमंत्री मनोनीत किये गए।
2000: अंतरराष्ट्रीय फुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने 'पेले' को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
2003: अल्जीरिया में विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मरे।
2006: भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।
2007: तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त।
2008: यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से शुरू किया।
2009: नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2014: भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया।
यह भी पढ़ें- 4 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं