होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

5 फरवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

5 फरवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1630- सिख गुरु हर राय जी का जन्म।
1783- इटली के कालाब्रिया में हुए भीषण भूकंप में लगभग 25000 से ज्यादा लोगों की जाने गई।
1870- फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।
1900- ब्रिटेन और अमेरिका के बीच पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।
1922- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में भड़की हुई भीड़ ने पुलिस थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इस घटना ने महात्मा गांधी के अहिंसा आंदोलन को कुछ समय के लिए पटरी से उतार दिया।
1937- चार्ली चैप्लिन के अभिनय से सजी पहली टॉकी 'मॉडर्न टाइम्स' को रिलीज किया गया।
1953- ब्रिटेन में चीनी और इससे बने उत्पादों के सीमित वितरण का नियम समाप्त।
1961- ब्रिटिश समाचार पत्र 'संडे टेलीग्राफ' के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
1971- अपोलो 14 चांद की सतह पर उतरा। इस उड़ान के दौरान कई तरह की तकनीकी खराबियां आईं।
1985- पुर्तगाल के विश्वप्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म। बहुत कम लोगों को पता है कि रोनाल्डो का पुरा नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो दोस सांतोस अवीरो है।
1996-  पहली बार जीएम टमाटरों से बनी प्यूरी इंग्लैंड के बाजारों में बिकनी शुरू हुई।
1999- दक्षिणी अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने 5 फरवरी को संसद में राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपना आखिरी भाषण दिया और उसी साल मई में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
2007- भारत की सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।
2008- महर्षि महेश योगी का निधन। उन्हें भारत के प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक नेताओं में शुमार किया जाता है।
2010- भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया।
2016- 5 फरवरी वित्त मंत्रालय ने यू-टयूब चैनल लॉन्च किया।
2013- बांग्लादेश में एक न्यायाधिकरण ने एक कट्टरपंथी विपक्षी दल के शीर्ष सदस्य अब्दुल कादर मौला को 1971 में पाकिस्तान से आजादी की लड़ाई के दौरान युद्ध अपराधों के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

यह भी पढ़ें- 4 फरवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं