होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

4 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

4 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1822: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने मैरी टोड के साथ शादी की।
1936 : प्रख्यात गणितज्ञ शकुंतला देवी का जन्म।
1956 : हंगरी में बगावत को कुचलने के लिए सोवियत सेनाएं वहां पहुंची।
1970: प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित शम्भू महाराज का निधन।
1979 : ईरान में बंधक संकट की शुरूआत। तेहरान स्थित अमेरिकी दूतावास पर ईरान के उग्रवादियों ने हमला कर वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाया। बहुत से लोगों को एक वर्ष से अधिक समय तक बंधक रखा गया।
1980: हॉलीवुड के पूर्व अभिनेता और कैलिफोर्निया के गवर्नर रोनाल्ड रीगन ने जिमी कार्टर को बड़े अंतर से हराकर अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव जीता।
1995 : शिमोन पेरेज और यासर अराफात के साथ 1994 में नोबेल शांति पुरस्कार साझा करने वाले इस्राइल के प्रधानमंत्री यित्जक राबिन की एक शांति रैली के दौरान यहूदी उग्रवादियों ने हत्या कर दी।
2001 : जे के रोलिंग्स की मशहूर हैरी पॉटर श्रृंखला पर बनी पहली फिल्म हैरी पॉटर एंड द सारसर्स स्टोन का लंदन में प्रीमियर।
2008 : डेमोक्रेटिक पार्टी के बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति बने। वह इस पद पर पहुंचे अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी नागरिक थे।
2018 : यमुना नदी पर बने विशाल सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन। लोहे की मजबूत तारों से बने 154 मीटर ऊंचे इस सुंदर ढांचे को दिल्ली का नया हस्ताक्षर कहा गया।

यह भी पढ़ें- 3 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं