होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

4 June के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

4 June के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1039: हेनरी III रोम का बादशाह बना।
1845: मैक्सिकन-अमेरिका युद्ध शुरू हुआ।
1896: हेनरी फॉर्ड ने अमेरिका के डेट्रॉइट शहर में अपना पहला मॉडल परीक्षण के लिए उतारा।
1919: अमेरिकी नौसेना ने कोस्टारिका पर हमला किया।
1928: चीन के राष्ट्रपति हांग जोलिन की जापानी एजेंट ने हत्या की।
1929: जॉर्ज ईस्टमेन ने पहली रंगीन फिल्म का नमूना पेश किया।
1936: हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री नूतन का जन्म। उन्हें बंदिनी, सुजाता, अनाड़ी सहित अनेक फिल्मों में उनकी सदाबहार अदाकारी के लिए जाना जाता है।
1940: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया।
1944: अमेरिकन आर्मी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश किया।
1959: सी राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी बनाने की घोषणा की।
1964: मालदीव ने संविधान का निर्माण किया।
1970: ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा एक स्वतंत्र देश बना।
1975: अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली का जन्म।
1982: इस्राइल ने दक्षिण लेबनान पर हमला किया।
1989: चीन की राजधानी बीजिंग में थ्येनआनमन चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों पर सैन्य कार्रवाई।
1991: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली गैर साम्यवादी सरकार यूरोपीय देश अल्बानिया में बनी।
1997: दूरसंचार उपग्रह 2डी कक्ष में पहुंचा।
2001: नेपाल में ज्ञानेंद्र वीर बिक्रम शाह ने अपने भाई और बेटे की मौत के बाद सत्ता संभाली।
2003: डोमीनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुन्दरी एमीलिया वेगा ‘मिस यूनीवर्स’ बनीं।
2005: लालकृष्ण आडवाणी नेकराची में मोहम्मद जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति बताया।
2006: यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
2008: हरियाणा सरकार ने पारिवारिक पेंशन का लाभ 25 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को भी देने की घोषणा की।
2008: न्यूयार्क की सीनेटर हिलैरी क्लिंटन को पछाड़ते हुए बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की।
2011: अल कायदा का वरिष्ठ कमांडर इलियास कश्मीरी वजीरिस्तान (पाकिस्तान) के कबाइली इलाके में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया।
2011: मध्य इराक की एक मस्जिद और एक अस्पताल में बमों से किए गए हमले में 24 लोगों की मौत हो गई।
2015: घाना में एक पेट्रोल पंप पर लगी आग में 200 से अधिक लोगों की मौत।

यह भी पढ़ें- 3 June के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं