1459- जोधपुर की स्थापना हुई।
1666- पुरंदर की संधि के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।
1689- इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ़ आग्सबर्ग बनाया।
1915- क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।
1925- उजबेकिस्तान और किर्गिजिस्तान स्वायत्त सोवियत गणराज्य बने।
1942- आश्विट्ज में 1500 यहूदियों को गैस चेंबर में मारा गया।
2002- मिस्र, सीरिया व सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया मामले में शांति समझौते की इच्छा जताई।
2003- सऊदी शहर रियाद में अल कायदा के हमले में 26 लोगों की मौत हुई।
2008- चीन के सिचुआन में भूकंप से 69000 से अधिक लोगों की मौत।
2008- जजों की बहाली के मुद्दे को लेकर कोई समझौता न होने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का निर्णय लिया।
यह भी पढ़ें- 2 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं