होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

27 फरवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

27 फरवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1557 : लंदन में रूस का दूतावास खुला।
1594 : हेनरी IV फ्रांस का राजा बना।
1854 : झांसी पर ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्जा।
1921 : वियना में इंटरनेशनल वर्किंग यूनियन ऑफ सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।
1931 : देश के महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में खुद को गोली मार ली।
1953 : अंग्रेजी भाषा को आने वाली पीढ़ियों के लिए आसान बनाने के इरादे से ब्रिटेन की संसद में ‘स्पैलिंग बिल’’ का प्रस्ताव पेश किया गया।
1956 : मिस्र में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला।
1965 : फ्रांस ने एकर अल्जीरिया में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1974 : अमेरिकी साप्ताहिक पत्रिका ‘पीपुल’ की बिक्री शुरू।
1988 : पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया था।
1991 : अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने फारस खाड़ी युद्ध में जीत दर्ज करने की घोषणा के साथ ही युद्धविराम का ऐलान किया। अगस्त 1990 में इराक द्वारा कुवैत पर हमले के बाद यहां अमेरिका ने दखल दिया था।
1999 : नाइजीरिया में 15 साल में पहली बार असैन्य शासक चुनने के लिए मतदान। बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे।
2002 : गुजरात के अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस को भीड़ ने गोधरा स्टेशन पर आग के हवाले किया। 59 कार सेवकों की मौत।
2005 : मारिया शारापोवा ने कतर ओपन खिताब जीता।
2007 : लान्साना कोयटे गुयाना के नये प्रधानमंत्री बने।
2009 : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऐलान किया कि इराक से अगस्त 2010 तक तमाम लड़ाकू सेनाओं को हटा लिया जाएगा और शेष सैनिक 2011 के अंत तक घर लौट जाएंगे।
2010 : चिली में 8.8 की तीव्रता का भीषण भूकंप और सुनामी से तटीय इलाकों में भारी तबाही। इसे पिछले 50 साल में इलाके का सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया गया।
2013 : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक बाजार में आग लगने से 20 लोगों की मौत।

यह भी पढ़ें- 26 फरवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं