1552: गुरू अमरदास सिखों के तीसरे गुरू बने।
1668: इंग्लैंड ने बंबई पर अधिकार कर लिया।
1780: ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनीटर पहली बार रविवार के दिन प्रकाशित हुए।
1799: जापां फिलिस्तीन पर नेपोलियन बोनापार्ट ने कब्जा किया।
1812: वेनेजुएला के काराकास में हुए जबरदस्त भूकंप में तक़रीबन, 20 हजार की जान गई।
1907 : कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म।
1917: गाजा में तुर्कों और ब्रिटिश सेना के बीच हुये युद्ध में ब्रिटेन विजयी हुआ।
1922 : ईरानी सूफी संत और कवि मंसूर अल-हल्लाज का निधन।
1934: ब्रिटेन में चालक परीक्षण शुरू हुआ।
1943: एल्सी एस ओट्ट को अमेरिकी वायुसेना पदक मिला और वह यह पदक पाने वाली पहली महिला बनीं।
1953: डॉ जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नए टीके की घोषणा की।
1971: शेख मुजीबुर्रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया इसलिए आज के दिन बांग्लादेश स्वंतत्रता दिवस मनाता है।
1972: भारत के चौथे राष्ट्रपति वी.वी गिरि ने अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।
1973: लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ते हुए पहली बार महिलाओं की भर्ती किया गया।
1973: भारत के उत्तराखण्ड राज्य में किसानो ने वृक्षों की कटाई का विरोध करने के लिए एक पर्यावरण-रक्षा का आन्दोलन किया जिसे “चिपको आन्दोलन” कहा गया।
1975 : जैविक हथियार संधि अस्तित्व में आई।
1979: मिस्र और इजराइल के बीच कैंप डेविड शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1992: हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टाइसन को बलात्कार के आरोप में 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई।
2020 : कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 21 हजार से अधिक हुई। यूरोप में महामारी के मामले 2,50,000 के पार।
यह भी पढ़ें- 25 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं