होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

24 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

24 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1759- इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट।
1871- नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का गठन।
1877- डिप्‍टी कमिश्‍नर बनने वाले पहले हिंदुस्‍तानी कवासाजी जमाशेदजी पेटिगरा का जन्‍म हुआ था।
1926- प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति।
1955- क्रिकेट के सबसे धमाकेदार हरफनमौला खिलाड़ियों में शुमार इयान बॉथम का जन्‍म हुआ था।
1963- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के हत्यारे ली हार्वे ऑस्वाल्ड की हत्या की गई।
1966- कांगो की राजधानी किंसासा में पहला टीवी स्टेशन खुला।
1986- तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया।
1988- दल बदल कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया।
1989- चेकेस्लोवाकिया में एक नए युग की शुरूआत हुई थी जब तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी के पूरे नेतृत्व ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया था।
1999- एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।
2001- नेपाल में माओवादियों ने सेना व पुलिस के 38 जवान मार डाले।
2003- हिंदी फिल्‍मों में कॉमेडी का तड़का लगाने वाली उमा देवी खत्री का निधन हुआ था।
2006- पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किए और अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।
2007- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुंचे।
2008- मालेगांव बम ब्लास्ट के मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एटीएस द्वारा अश्लील सीडी दिखाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें- 23 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं