1910: डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जनपद में हुआ था।
1931: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह और उनके साथियों राजगुरु और सुखदेव को आज ही के दिन फांसी दी गई थी।
1956: पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना।
1965: नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यकितयों को अंतरिक्ष में भेजा।
1976: मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का जन्म नई दिल्ली में हुआ था।
1983: अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने स्ट्रैटेजिक डिफेंस इनिशिएटिव या रणनीतिक रक्षा प्रबंध की घोषणा की।
1986: केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया।
1987: पश्चिमी जर्मनी के एक ब्रितानी सैनिक ठिकाने में हुए कार बम हमले में 31 लोग घायल हो गए हैं. विस्फोट इतना भयानक था कि सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई और पास में खड़ी कारों को काफ़ी बुरी तरह नुक़सान पहुँचा।
1996: ताइवान में हुए पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली टेंग हुई को बतौर राष्ट्रपति चुना गया।
2012: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
यह भी पढ़ें- 22 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं