होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

23 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

23 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1556 - चीन के शेनसी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में हजारों लोग मारे गए। 
1565 - टेलीकोटा की लड़ाई के बाद संपन्न हिंदू साम्राज्य विजयवाड़ा का पतन हो गया। 
1570 - स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की हत्या हुई। 
1664 - शिवाजी के पिता शाहूजी का निधन। 
1668 - इंग्लैंड और हॉलैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया। 
1793 - ह्यूमन सोसायटी ऑफ़ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ। 
1799 - फ्रांसीसी सैनिकों ने नेपल्स इटली पर कब्ज़ा किया। 
1849 - प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना 'जर्मन यूनियन' का प्रस्ताव किया। एलिजाबेथ ब्लैकवेल मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं। 
1897 - भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंकने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्म कटक में हुआ।
1913 - तुर्की की सैनिक क्रांति में नाजिम पाशा मारे गए। 
1920 - प्रथम विश्वयुद्ध के अपराधी के रूप में जर्मनी के विलियम द्वितीय को मित्र देशों के हवाले करने से हॉलैंड ने इंकार किया। वायु परिवहन और वायु डाक सेवा की शुरुआत। 
1924 - सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की। 
1926 - महाराष्ट्र की राजनीति की नब्ज समझने वाले बाल ठाकरे का जन्म। उन्होंने क्षेत्रीय दल शिवसेना का गठन किया और सत्ता के गलियारों तक रास्ता बनाया। 
1965 - दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया। 
1966 - इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री बनीं। 
1968 - उत्तरी कोरिया ने अमेरिकी जहाज यूएसएस पुएब्लो को अपनी समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर जब्त कर लिया। 
1971- सिंगापुर में राष्ट्रमंडल देशों के सम्मेलन में राष्ट्रमंडल के आदर्शों पर तैयार हो रहे घोषणापत्र में बदलाव किया गया, जिससे ब्रिटेन द्वारा दक्षिण अफ्रीका को हथियारों की बिक्री का रास्ता साफ। 
1973 - अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा वियतनाम शांति समझौते की घोषणा और इसके साथ ही अमेरिका द्वारा लड़ा गया सबसे लंबा युद्ध समाप्त हो गया। युद्धविराम 27 जनवरी से लागू हुआ। 
1976 - गौतम बुद्ध के लापता शहर कपिलवस्तु को खुदाई के बाद ढूंढ़ निकाला गया।
1977 - इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस के खिलाफ आम चुनाव लड़ने के लिए कई राजनीतिक दलों को मिलाकर जनता पार्टी की स्थापना की गई।
1989 - ताजिकिस्तान में शक्तिशाली भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत। 
1991 - इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई। 
1992 - एस्टोनिया के प्रधानमंत्री एडगर सैविसार ने इस्तीफ़ा दिया। 
1993 - इराक ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर विमानभेदी तोपों से हमले का आरोप ग़लत बताते हुए युद्धविराम का पालन करने की घोषणा की। 
2002 - राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जमानत पर रिहा। 
2003 - नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनायी गयी सरकार का संयुक्त रूप से विरोध। 
2004 - मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू। 
2005 - उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में सेना के जवानों ने फरक्का एक्सप्रेक्स से 6 लोगों को बाहर फेंक दिया। 5 लोग मरे व एक घायल हुआ।
2006 - भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया। 
2007 - भारत एवं रूस के बीच मध्यम आकार के बहुउद्देश्सीय परिवहन विमान के उत्पादन हेतु एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए। 
2008 - खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी। अभियांत्रिकी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड की पश्चिमी एशिया से 1057 करोड़ रुपये का आर्डर मिला। ईरान के ख़िलाफ़ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी। 
2009 - फिल्मों और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान के दृश्यों के प्रदर्शन पर लगा प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया।
2020 - अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने एक अहम फैसले में म्यांमार सरकार से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने को कहा।
2020 - ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी।

 

यह भी पढ़ें- 22 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं