होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

21 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

21 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1930: चंद्रमा पर कदम रखने वाले दूसरे व्यक्ति एडविन यूजीन एल्ड्रिन का जन्म हुआ।

1936: ब्रिटेन के सम्राट जॉर्ज पंचम का निधन हुआ।

1941: संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोवियत संघ पर लगा व्यापार प्रतिबंध हटाया, जो शीतकालीन युद्ध के दौरान लगाया गया था।

1945: फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट चौथी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

1959: यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय की स्थापना की गई।

1960: मरकारी अंतरिक्षयान के लॉन्च एस्केप सिस्टम, लिटिल जो 1बी ने प्रायोगिक उड़ान भरी।

1963: हिन्दी साहित्य के जाने माने उपन्यासकार, कहानीकार, सम्पादक और पत्रकार शिवपूजन सहाय का निधन हुआ।

1964: भारत के महान स्पिनर भागवत चंद्रशेखर ने टेस्ट करियर का आगाज किया। उन्होंने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में कुल पांच विकेट लिए।

1973: डेनमार्क में कम्युनिस्ट लीग की स्थापना की गई।

1980: अमेरिका के राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मॉस्को ओलंपिक के बहिष्कार की घोषणा की।

1986: मार्टिन लूथर किंग जूनियर के सम्मान में पहली बार संघीय छुट्टी हुई।

1994: लोरेन बॉबिट को अपने पति जॉन को मारने के आरोपों पर पागलपन के कारण दोषी नहीं पाया गया।

1996: इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूबने से लगभग 340 लोगों की मौत।

2008: भारत ने इस्त्रायल का एक जासूसी सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर उसे सफलतापूर्वक पोलर आर्बिट में स्थापित किया।

2009: कर्नाटक के बीदर में वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सूर्यकिरण के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक पायलट की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- 20 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं