1898 - रसायन शास्त्री पियरे और मैरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की।
1910 - इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।
1914 - अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।
1931 - आर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड ‘न्यूयॉर्क वर्ल्ड’ अखबार में प्रकाशित हुआ।
1949 - पुर्तगाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।
1952 - सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।
1962- अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।
1963 - जाने-माने फिल्म अभिनेता गोविंदा का जन्म।
1974 - पनडुब्बी के संचालन का प्रशिक्षण देने वाला पहला संस्थान आईएनएस सतवाहन विशाखापत्तनम में खुला।
1975 - मेडागास्कर में संविधान लागू।
1988- स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
1998 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफा दिया।
2011 - देश के जाने-माने परमाणु वैज्ञानिक पी के आयंगर का निधन।
यह भी पढ़ें- 20 दिसंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं