1597: पूर्वी एशिया से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज वापस आया।
1641: इंग्लैंड और स्कॉटलैंड ने ‘पैसिफिकेशन संधि’ पर हस्ताक्षर किए।
1828: राजा राम मोहन रॉय के ब्रह्म समाज का पहला सत्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में आयोजित।
1897: रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
1913: फ्रांस के एडोल्फ पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पायलट बने।
1921: केरल के मालाबार में मोपला विद्रोह की शुरुआत।
1944: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म हुआ।
1955: मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकड़ों लोग मारे गए।
1977: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वॉयेजर टू यान अंतरिक्ष में भेजा।
1979: प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1988: पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन और सीनेट के सभापति गुलाम इशहाक खान राष्ट्रपति बने।
1988: भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
1991: उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत संघ से अलग होने की घोषणा की।
2002: फलस्तीनी छापामार नेता अबू निदाल मृत पाया गया।
2011: भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार राम शरण शर्मा की मृत्यु हो गई।
2018: अफगान बलों ने उत्तरी कुंदूज प्रांत में एक अभियान चलाकर तालिबान द्वारा कुछ घंटों पहले अगवा किए गए 149 लोगों के छुड़ाया।
2018: भारत की विनेश फोगाट ने जकार्ता एशियाई खेलों की महिला कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह देश की पहली महिला पहलवान बनीं।
यह भी पढ़ें- 19 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं