होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

2 सितंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

2 सितंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1573: मुगल वंश के तीसरे शासक अकबर ने अहमदाबाद के पास निर्णायक जंग जीती और गुजरात पर कब्जा किया।

1752: ब्रिटेन और ब्रिटिश उपनिवेशों में अंतिम जुलियन कैलेंडर दिवस मनाया।

1789: संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपना राजस्व विभाग स्थापित किया।

1806: भूस्खलन के कारण स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर तबाह हो गया।

1820: दोगुआंग सम्राट चीन में किंग राजवंश के सिंहासन को हथियाने में सफल रहा।

1833: ओबरलीन कॉलेज की स्थापना ओबरलीन, ओहियो में की गयी।

1843: द इकोनोमिस्ट अखबार पहली बार लंदन में प्रकाशित हुआ।

1859: हवाई के लिए गैस लाइटिंग शुरू की गई।

1897: मैकॉल “पत्रिका पहली बार प्रकाशित की गयी।

1898: पहली बार मशीनगन लड़ाई में इस्तेमाल किया गया।

1945: कम्युनिस्ट क्रांतिकारी नेता हो ची मिन्ह ने वियतनाम को स्वतंत्र घोषित किया।

1946: स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अविभाजित भारत की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

1956: हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत हुई।

1969: पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टेलर मशीन (एटीएम) को पहली बार संसार के सामने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पेश किया गया था।

1990: सोवियत यात्री जहाज के काला सागर में डूबने से 79 यात्री मारे गए, सैकड़ो लापता हुए।

1991: संयुक्त राज्य अमेरिका ने औपचारिक रूप से लिथुआनिया, लातीविया और एस्टोनिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1992: निकारागुआ में एक भूकंप से कम से कम 116 लोग मारे गए।

2005: संयुक्त राज्य अमेरिका में आए कैटरीना तूफान ने भारी तबाही मचाई।

2007: जापान के ओसाका में खेल का 11 वा विश्व चैंपियनशिप समाप्त किया गया।

2009: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता डॉक्टर येदुगुड़ी संदिंती राजशेखर रेड्डी का एक हवाई दुर्घटना में निधन हुआ।

 

यह भी पढ़ें- 1 सितंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं