होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

2 फरवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

2 फरवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1814 : कलकत्ता (अब कोलकाता) में भारतीय संग्रहालय की स्थापना। यह भारत का सबसे पुराना संग्रहालय है और दुनिया के भी सबसे पुराने संग्रहालयों में शुमार किया जाता है।
1835 : टी बी मैकॉले ने भारत में अंग्रेजी भाषा को उच्च शिक्षा से जोड़कर देश में पश्चिमी शिक्षा के दरवाजे खोल दिए।
1862 : शंभुनाथ पंडित उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।
1915 : अपने बेबाक लेखन के लिए विख्यात देश के जाने-माने लेखक, कवि और स्‍तंभकार खुशवंत सिंह का जन्‍म।
1952 : भारत ने अपनी पहली टेस्ट विजय दर्ज की।
1953 : अखिल भारतीय खादी एवं कुटीर उद्योग बोर्ड का गठन।
1955 : भारत और सोवियत सरकारों ने नयी दिल्ली में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर भारत में दस लाख टन की क्षमता वाला इस्पात संयंत्र स्थापित करने पर सहमति जताई।
1971 : इदी अमीन ने खुद को युगांडा का राष्ट्रपति घोषित किया और अगले आठ वर्ष तक देश के इतिहास के सबसे बर्बर शासन का नेतृत्व किया।
1990 : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति एफ डब्ल्यू डी क्लर्क ने अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पर पिछले 30 साल से लगा प्रतिबंध हटा लिया, जिसके बाद नेल्सन मंडेला को जेल से रिहा करने का रास्ता खुला और रंगभेद का खात्मा हुआ।
1994 : मैडागास्कर में तूफान 'गेराल्ड' ने तबाही मचाई। लाखों लोग बेघर हुए संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा।
2007 : विश्व के प्रमुख जलवायु वैज्ञानिकों ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग शुरू हो चुकी है, जिसे सदियों तक रोका नहीं जा सकेगा।
2008 : फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने पूर्व सुपर मॉडल कार्ला ब्रुनी से विवाह रचाया। विवाह दुनियाभर में खूब चर्चित रहा।
2009 : हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिका के विदेश मंत्री के तौर पर शपथ ली।

यह भी पढ़ें- 1 फरवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं