होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

17 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

17 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1595- स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने की।
1601- मुगल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया।
1852- दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को ब्रिटेन ने मान्यता दी।
1895- फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया।
1913- रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
1917- 2.5 करोड़ डॉलर में वर्जिन आइलैंड्स को अमेरिका ने खरीदा।
1923- हिन्दी साहित्यकार रांगेय राघव का जन्म।
1941- स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस कलकत्ता से जर्मनी के लिए रवाना हुए।
1945- हिन्दी फ़िल्मों के गीतकार एवं पटकथा लेखक जावेद अख़्तर का जन्म।
1946- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की पहली बैठक।
1979- सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1987- टाटा फुटबॉल अकादमी की शुरूआत।
1989- उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले कर्नल जेके बजाज पहले भारतीय बने।
1995- जापान के कोबे शहर में आए जबरदस्त भूकंप के कारण बहुत से लोग मारे गए।
2007- ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
2009- भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2010- भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन।
2013- इराक में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में लगभग 40 लोग की जाने गई।

यह भी पढ़ें- 16 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं