होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

17 फरवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

17 फरवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1670 : छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम लहराया।
1843 : ब्रिटेन ने मियानी की लड़ाई जीतने के बाद पाकिस्तान के आज के सिंध प्रांत के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर लिया।
1863 : जिनेवा में अन्तरराष्ट्रीय रेडक्रॉस की स्थापना।
1915 : गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन की यात्रा की।
1931 : लॉर्ड इरविन ने दिल्ली के वाइसरीगल लॉज में महात्मा गांधी का पहली बार भारत की जनता के लोकप्रिय नेता के रूप में स्वागत किया।
1943: भारतीय रिजर्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर का निधन।
1954: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ व भारत के नवगठित 29वें राज्य तेलंगाना के प्रथम मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव का जन्म।
1963 : बास्केटबाल के दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शुमार माइकल जोर्डन का जन्म। उनके हवा में कुलांचे भरते कदमों के कारण उन्हें ‘एयर जोर्डन’ के नाम से पुकारा गया।
1972: ब्रिटिश संसद ने यूरोपीय समुदाय में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया।
1979 : वियतनाम युद्ध के बाद वियतनाम ने चीन की बजाय सोवियत संघ से अपनी नजदीकियां बढ़ाईं और उसके कुछ चीन विरोधी और सोवियत समर्थक कदमों के चलते चीन ने अपने इस पड़ोसी देश पर हमला कर दिया।
1984: दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री सदा मोहम्मद सैयद का जन्म।
1987: ब्रिटेन में शरण मांग रहे श्रीलंका के तमिलों के एक समूह को जब उनके देश वापस भेजने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कपड़े उतारकर विरोध प्रकट किया।
1988: स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का निधन।
1993: ब्रिटिश सरकार से मोर्चा लेने वाली नागालैंड की महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी गाइदिनल्यू का निधन।
1996 : इंडोनेशिया में भीषण भूकंप और उसके बाद सुनामी के कारण 100 से ज्यादा की मौत, 400 से ज्यादा घायल और 50 से ज्यादा लोग लापता।
2004 : फूलन देवी की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार।
2005 : बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता का अनुरोध किया।
2007 : महिला उत्थान को समर्पित और वयोवृद्ध गांधीवादी कार्यकर्ता अरुणाबेन देसाई का गुजरात में निधन।
2009 : चुनाव आयोग ने अन्तिम चरण का मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी।
2017: हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का निधन।

यह भी पढ़ें- 16 फरवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं