होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

16 सितंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

16 सितंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1795 : ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पर कब्जा किया।
1810 : निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आज़ादी के लिए संघर्ष शुरु किया।
1821: मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1848 : फ्रांसीसी उपनिवेश से दास प्रथा खत्म की गई।
1861: ब्रिटेन में पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलने की शुरुआत।
1916 : भारतीय अभिनेत्री और गायिका एम.एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म हुआ।
1932 : मच्छरों से फैलने वाली घातक बीमारी मलेरिया की खोज करने वाले नोबल पुरस्कार विजेता डॉ. रोनाल्ड रॉस का जन्म हुआ।
1943 : सोवियत संघ की सेना के जनरल वातुतिन ने दोबारा रोमनी पर कब्जा किया।
1963 : फेडरेशन ऑफ मलय में उत्तरी बोर्नेयो, सारावाक और सिंगापुर मिला कर नया देश बनाया गया। मलय में सिंगापुर का सि मिला कर मलेशिया किया गया. हांलाकि 1965 में मलेशिया अलग हो गया।
1967: सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
1975 : पापुआ न्यू गिनिया को ऑस्ट्रेलिया से मुक्ति मिली।
1978 : ईरान में आए भूकंप में 20 हजार से भी ज्यादा लोग मारे गए।
1978 : जनरल जिया उल हक़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1986 : सोने की खदान में फंस जाने के कारण सैकड़ों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
2007: पाकिस्‍तान के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने परवेज मुशर्रफ़ के राष्‍ट्रपति पद पर दुबारा चुनाव लड़ने के लिए चुनाव से जुड़े क़ानूनों में संशोधन किया।
2009: दुनिया भर के समक्ष भारत के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत विज्ञान अभियान को ब्रिटिश पुरस्कार मिला।
2014: इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।

यह भी पढ़ें- 15 सितंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं