होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

14 सितंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

14 सितंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1814: फ्रैंसिस कॉटकी द्वारा अमेरिका के राष्ट्रगान स्टार स्पैंगिल्ड बैनर लिखा गया।
1833: विलियम वेंटिक, भारत में पहला गवर्नर जनरल बनकर आया।
1891: एम्पायर स्टेट एक्सप्रेस नाम की ट्रेन ने न्यूयॉर्क सिटी से बफेलो तक 702 किलोमीटर की दूरी सात घंटे और छह मिनट में पूरी की। इस दिन यह ट्रेन अपनी सबसे ज्यादा स्पीड, 132 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। जबकि इसकी औसत स्पीड 98.8 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
1901: अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
1949: संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था।
1959: लूना- 2 चंद्रमा की सतह पर उतरा। यह चंद्रमा की सतह तक पहुँचने वाली मानव निर्मित पहली वस्तु थी। इसने सोवियत संघ और अमेरिका में अंतरिक्ष स्पर्धा की शुरुआत की।
1960: ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्‍सपोर्टिंग कंट्रीज का गठन किया था।
1982: हॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और मोनाको की राजकुमारी ग्रेस केली की मॉटे कार्लो में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।
1985: ब्रिटेन का पूर्व सोवियत संघ के 25 राजनयिकों को जासूसी के आरोप में देश छोड़ने का आदेश देने के बाद जैसे को तैसा की नीति अपनाते हुए सोवियत संघ ने भी रूस में कार्यरत 25 ब्रितानी राजनयिकों को फौरन देश छोड़ने का आदेश जारी कर दिया।
1998: माइक्रोसॉफ्ट, जेनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी।
2000: प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की सुयंक्त बैठक को सम्बोधित किया, ओलम्पिक मशाल सिडनी पहुंची।
2000: माक्रोसॉफ्ट ने Windows ME लॉन्‍च किया था।
2001: ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के लिए अमेरिका में 40 अरब डॉलर मंजूर किया गया।
2007: जापान ने तानेगाशिया स्‍थित प्रेक्षेपण केन्‍द्र से पहला चन्‍द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।
2009: भारत ने श्रीलंका को 46 रनों से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता। भारत में लिएण्डर पेस व चेकगणराज्य के लुकास ड्लोही ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यू. एस. ओपन के पुरुष युगल का ख़िताब जीता।

यह भी पढ़ें- 13 सितंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं