1483- ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले मार्टिन लूथर का जन्म हुआ।
1885- गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
1950- अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
1951- अमेरिका में डायरेक्ट डायलिंग फोन सेवा प्रारम्भ हुई।
1983- बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरूआत की।
1989- जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू।
1994- पुलिस ने श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) टापू में पहुंचकर अपना कहर बरपाया।
1997- वर्ल्ड कॉम और एमसीआई कम्युनिकेशन ने 37 बिलियन में विलय की घोषणा की। यह उस वक्त तक अमेरिका का सबसे बड़ा विलय था।
1997- चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।
2001- भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।
2004- झेंगझोऊ चीन का आठवाँ सबसे पुराना शहर घोषित।
2006- कोलम्बो में श्रीलंका के तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।
2007- एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।
2008- भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2008- भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती।
2008- सार्वजनिक क्षेत्र की आन्ध्रा बैंक ने अपनी मुख्य उधारी दर (पीएलआर) में 0.75% की कटौती की।
2008- नासा ने मंगल ग्रह के लिए अपने फ़ीनिक्स मिशन के समापन की घोषणा की।
2013- राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन हो गया।
यह भी पढ़ें- 9 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं