होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

9 अक्टूबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

9 अक्टूबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1776 - अमेरिकी संसद ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम'यूनाइटेट कॉलोनीज़'से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।

1876- पहली बार टेलिफोन पर 'आउट डोरवायर' के माध्यम से दो तरफा बातचीत हुई। यह बातचीत बोस्टन में रह रहे बेल और कैम्ब्रिज में रह रहे वॉटसन के बीच हुई।

1920 - अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हुआ।

1945 - प्रसिद्ध सरोद वादक अमजद अली खां का जन्म।

1954 - अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे।

1962- अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना।

1967- अजेर्ंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा की हत्या।

1997- इटली के अभिनेता एवं लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया।

1998- पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश के सवोर्च्च कानून के रूप में अनुमोदित किया।

2002- भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोशिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई।

2005- यूरोपीय उपग्रह 'क्रायोसेट' का प्रक्षेपण विफल।

2006- गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।

2006 - भारतीय राजनेता कांशीराम का निधन हुआ।

2012 - इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।

2012- पाकिस्तान की शांति नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफ़ज़ई पर आतंकवादियों ने गोलियां दागीं। मलाला का विदेश इलाज चला।

यह भी पढ़ें- 8 अक्टूबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं