होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

9 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

9 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1792: तुर्की और रूस ने जस्सी समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1873: नेपोलियन तृतीय का निधन।
1915 : दक्षिण अफ्रीका से वापसी के बाद महात्मा गांधी बम्बई पहुंचे।
1927: पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन शुरू करने वाले सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म ।
1934: अपनी आवाज के जादू से लाखों दिलों की धड़कन पर राज करने वाले पार्श्वगायक महेंद्र कपूर का जन्म।
1963 : देश में स्वर्ण नियंत्रण उपायों की घोषणा।
1972 : इस बात का ऐलान किया गया कि वर्ष 1971 में फीचर फिल्मों के निर्माण के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर रहा। इस अवधि में यहां कुल 433 फीचर फिल्मों का निर्माण हुआ।
1982 : भारत का पहला वैज्ञानिक अभियान दल अंटार्कटिका पहुंचा।
2001 : बांग्लादेश में हिंदुओं की संपत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर।
2008: श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के नियंत्रण वाले इलाके को अपने कब्जे में लिया।
2011 : ईरान एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 77 लोगों की मौत।
2012 : लिओनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब अपने नाम किया।
2020 : भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी नियमों में संशोधन किया।

यह भी पढ़ें- 8 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं