होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

8 सितंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

8 सितंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1320 : गाजी मलिक को सुलतान का रूतबा हासिल हुआ।

1504 : इटली के फ्लोरेंस में माइकल एंजेलो की प्रसिद्ध कलाकृति डेविड का लोकार्पण।

1900 : टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत।

1926 : महान संगीतकार और गायक भूपेन हज़ारिका का जन्म।

1943 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ बिना शर्त युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1952 : जेनेवा में कॉपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने हिस्सा लिया।

1960 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फीरोज गांधी का निधन।

1962 : चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की।

1966 : लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने साक्षरता दिवस मनाने की शुरुआत की।

1988 : जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुंचे।

2002 : नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।

2006 : महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मालेगांव बम धमाके।

2008 : अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें- 7 सितंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं