होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

7 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

7 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1668- प्रसिद्ध न्यूटन ने ट्रिनीटी कॉलेज कैंब्रिज से मास्टर डिग्री हासिल किया।
1753- ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना पार्लियामेंट एक्ट के तहत की गई।
1880- उचित वक्ता पण्डित दुर्गाप्रसाद मिश्र द्वारा प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र था।
1905- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं का बहिष्कार किया।
1914- रूस ने पूर्वी परूसिया पर हमला किया।
1944- 51 फीट लंबाई, 8 फीट ऊंचाई और पांच टन के वजन वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर का निर्माण हुआ।
1947- मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई।
1957- अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1966- लैंसिंग, मिशिगन में नस्लभेदी दंगे भडक़े।
1985- गीत सेठी विश्व अमेचर बिलियड्र्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय बने।
1990- अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरूआत की।
1994- इजरायल और जॉर्डन के बीच पहली टेलीफोन सेवा शुरु हुई।
1996- अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता चला।

यह भी पढ़ें- 6 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं