होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

6 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

6 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1929- मदर टेरेसा भारत में रोगियों और गरीब लोगों की सेवा करने के लिए अब कोलकाता आयी।
1939- समाचार पत्रों में प्रतिदिन प्रकाशित कॉमिक स्ट्रिप ‘सुपरमैन’ की शुरुआत हुई।
1946- वियतनाम में पहले आम चुनाव हुए।
1947- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन का विभाजन स्वीकार किया।
1950- ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता प्रदान किया।
1976- चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1977- रॉक बैंड ‘सेक्स पिस्टल्स’ के सार्वजनिक तौर पर ख़राब बर्ताव की वजह से उनके साथ अपना क़रार रद्द कर दिया।
1983- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।
1987- कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्रियों ने 12 अरब प्रकाश वर्ष दूर आकाशगंगा के निर्माण की पहली झलक देखी।
1989- इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी दी गई।
1824- फ़्रांस के लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़न्डर डोमा कनिष्ठ का जन्म हुआ।
1910- भारतीय कर्नाटक संगीतकार जी. एन. बालासुब्रमनियम का जन्म हुआ।
1932- हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कमलेश्वर का जन्म हुआ।
1959- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का जन्म हुआ।
1966- ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म हुआ।
1847- सिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ त्यागराज का निधन हुआ।
1852- नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति लुई ब्रेल का निधन हुआ।
1885- आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रवर्तक का निधन हुआ।
1919- अमरीका के 26वें राष्ट्रपति थ्योडर रोज़वेल्ट का निधन हुआ।

यह भी पढ़ें- 5 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं