1381- इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरु किया।
1498- कोलंबस तीसरी बार 6 जहाज के साथ अमेरिका की यात्रा पर निकला।
1539- स्पेन के हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।
1646- स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1826- “उदन्त मार्तण्ड” पहली हिन्दी समाचार पत्र की शुरुआत हुई इसलिए 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस भी मनाया जाता है।
1867- उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई।
1896- अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली ऑटोमोबाइल दुर्घटना हुई।
1919- रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की।
1922- वॉशिंगटन डीसी लिंकन स्मारक समर्पित किया गया।
1949- पूर्वी जर्मन संविधान को माना गया।
1966- अमेरिकी विमानों ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की।
1909- भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का जन्म हुआ।
1922- अमेरिकी लेखक हल क्लिमेंट का जन्म हुआ।
1606- सिक्खों के पाँचवें गुरु गुरु अर्जन देव का निधन हुआ।
1991-‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन’ के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत उमाशंकर दीक्षित का निधन हुआ।
यह भी पढ़ें- 29 मई के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं