होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

29 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

29 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1612: सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने पुर्तगालियों को हराया।

1831: ब्रिटेन के माइकल फराडे ने पहली बार इले​क्ट्रिक ट्रांसफार्मर का प्रदर्शन किया।

1833: ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।

1842: ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किए।

1905: इलाहाबाद में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ। इन्होंने तीन ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया और टीम को स्वर्ण दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 

1941: रूस में जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।

1949: भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक के. राधाकृष्णन का जन्म हुआ।

1953: तत्कालीन सोवियत रूस ने पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।

1957: कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम पारित किया।

1958: मशहूर पॉप सिंगर माइकल जैक्सन का जन्म हुआ।

1996: आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।

2003: कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे के लिए नासा की त्रुटिपूर्ण कार्य-संस्कृति को ज़िम्मेदार ठहराया गया।

2012: चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि 21 लापता हो गये।

 

यह भी पढ़ें- 28 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं