1639- दिल्ली में लाल किले की नींव आज ही के दिन रखी गयी।
1661- ताइवान पर चीन के मिंग वंश ने कब्जा किया।
1903- कनाडा के उत्तर-पश्चिम प्रदेश में हुए भूस्खलन से 70 लोगों की मौत।
1939- नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
1965- पाकिस्तान के अंतरिक्ष और ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान आयोग ने अपने सातवें रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया।
1978- अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने यह घोषणा कि उसने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है।
1945- जापान की सेना ने रंगून छोड़ा।
1991- बांग्लादेश के चटगांव में आए एक चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।
1992- अमेरिका के लॉस एंजिल्स में दंगे भड़के।
1993- पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया था और उसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगाया गया था।
1547- मेवाड़ के महाराणा प्रताप के मित्र, सहयोगी और विश्वासपात्र सलाहकार भामाशाह का आज ही के दिन जन्म।
1848- सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का आज ही दिन जन्म हुआ।
1236- दिल्ली सल्तनत में गुलाम वंश के एक प्रमुख शासक इल्तुतमिश का निधन हुआ।
1958- उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता गोपबन्धु चौधरी का निधन।
यह भी पढ़ें- 28 अप्रैल के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं