होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

28 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

28 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

हर वर्ष 28 जनवरी को लाला लाजपत राय की जयंती मनाई जाती है। लाला लाजपत राय भारत के महानतम स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।

1813 - यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) में पहली बार ‘प्राइड एंड प्रेजुडिस’ किताब का प्रकाशन हुआ।

1835 - पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई।

1860 - ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से निकारागुआ को मास्क्विटो तट लौटा दिया।

1865 - स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का जन्म।

1878 - ‘येल डेली न्यूज़’ अमेरिका में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचारपत्र बना।

1878 - अमेरिका के न्यू हेवन में पहला टेलीफोन एक्सचेंज बना।

1887 - फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टाॅवर का काम शुरू।

1909 - क्यूबा पर से अमेरिका का नियंत्रण समाप्त हो गया।

1909 - सेना के ‘प्रथम भारतीय सेनाध्यक्ष’ के.एस. करियप्पा का जन्म।

1926 - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान और जाने-माने भाषाविद विद्यानिवास मिश्र का जन्म।

1930 - भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का जन्म।

1932 - जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर कब्जा किया।

1933 - चौधरी रहमत अली ख़ाँ ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए पाकिस्तान का नाम सुझाया।

1935 - आइसलैंड गर्भपात को क़ानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना।

1939 - आयरिश कवि विलियम बटलर योटस का निधन।

1942 - जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेंगाजी पर कब्जा किया।

1943 - एडोल्फ़ हिटलर ने जर्मनी के सभी युवकों को फ़ौज में जबरन भर्ती का आदेश दिया।

1945 - अमेरिकी ट्रकों का काफ़िला बर्मा रोड से पहली बार गुजरा।

1950 - न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला।

1961 - एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री की आधारशिला बेंगलुरु में रखी गयी।

1962 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर पहुँचने में असफल रहा।

1964 - दक्षिणी रोडेशिया में दंगे भड़के।

1984 - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का निधन।

1986 - कैप कैनवरल फ़्लोरिडा से उड़ान भरने के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष शटल ‘चैलेंजर’ में विस्फोट हुआ और सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए।

1992 - अल्ज़ीरिया में तीन दशक तक सत्ता में रहने के बाद 'नेशनल लिबरेशन फ़्रंट' ने इस्तीफ़ा दिया।

1997 - चेचेन्या के विद्रोही नेता जनरल असलन मस्कादेपू काकेशियाई गणराज्य के राष्ट्रपति चुने गये।

1998 - पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड में 26 अभियुक्तों को मृत्युदंड।

1999 - भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म।

2000 - आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट विश्वकप के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया।

2002 - पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन द्वारा एक अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण।

2003 - पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक बस और तेल टैंकर में हुई भिड़ंत में 42 लोगों की मौत एवं कई अन्य घायल हुए।

2005 - पुर्तग़ाल के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।

2006 - फ्रांस की एमेली मास्को ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस का महिला एकल ख़िताब जीता।

2007 - प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का निधन।

2008 - थाइलैंड की संसद ने दक्षिण पंथी समक सुंदरावेज को देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया।

2010 - बंगलादेश के पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के पांचों दोषियों को फाँसी दी गयी।

2013 - जॉन कैरी अमेरिका के विदेश मंत्री बने।

2017 - भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का निधन।

यह भी पढ़ें- 27 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं